CARRIER

============================================
!**! एक रास्ता जो जाता है संपन्न एवं समृधि जिंदगी की ओर !**!
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती !!

नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है!

मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, 
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना ना अखरता है!

आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती !!

डुबकियां सिन्धु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौट कर आता है!

मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगुना उत्साह इसी हैरानी में!

मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती !!

असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो!

जब तक न सफल हो नींद-चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम!

कुछ किये बिना ही जयजयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती !!